सगी दो बहनों रिधिमा व विधिका ने किक बॉक्सिंग कप पर जमाया कब्जा, जीते 6 गोल्ड
भारत, उज्जबेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की, इराक, इरान समेत 24 देशों से आए 600 खिलाडियों ने लिया हिस्सा
फरीदाबाद। हरियाणा की सगी दो बहनों ने 5 वीं इंडिया ऑपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में देश का नाम रोशन करते हुए 6 गोल्ड मेडल जीते। इनमें रिधिमा कौशिक ने 4 व विधिका कौशिक ने 2 गोल्ड मेडल जीत कप पर अपना दबदबा बनाया। बॉको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से 4 से 8 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारत, उज्जबेकिस्तान, कजाकिस्तान, टर्की इराक, इरान समेत 24 देशों ने भाग लिया।
ड्रैंगन मार्शल लॉ एकेडमी की कोच दिव्या व संतोष थापा ने बताया कि रिधिमा कौशिक ने माइनस 60 व माइनस 55 किलोवाट भार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट प्रतियोगिता में दो दो गोल्ड मेडल जीते। जबकि छोटी बहन विधिका कौशिक ने माइनस 42 किलोग्राम भार में किक लाइट व लाइट कॉन्टेक्ट में एक एक गोल्ड मेडल जीते। दोनों प्रतियोगिता में रिधिमा कौशिक ने 4 गोल्ड व विधिका कौशिक ने दो गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। दिल्ली में आयोजित इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 600 खिलाडियों ने भाग लिया। फरीदाबाद के सेक्टर 19 स्थित डीपीएस स्कूल की ये दोनों छात्रा खेलों में लगातार भारत का नाम रोशन करते हुए गोल्ड मेडल बटोर रही हैं।
गोल्ड मेडल जीतने पर व्यवसायी पिता सुरेंद्र कौशिक व माता रितु कौशिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग व वूशु में उनकी दोनों बेटी भारत का नाम रोशन करेंगी। उल्लेखनीय है कि गत दिनों इन दोनों बहनों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रागंण में चार दिवसयीय नॉर्थ जोन अस्मिता किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इनका अगला लक्ष्य तमिलनाडु की नेशनल प्रतियोगिता जीतने का है। अब ये दोनों बहनें तमिलनाडु के चैन्नई में 26 से 29 मार्च को नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे पहले भी ये सगी दो बहनें 50 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
