बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कत्र्तव्य : दीपक यादव
हिंदू सी.सै. स्कूल में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कूल में हाल ही में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि दीपक यादव के स्वागत के साथ हुई।
चेयरमैन एस.के. शर्मा, शिक्षकों और स्टाफ ने दीपक यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर चेयरमैन शिव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में दीपक यादव डायरेक्टर की सराहना करते हुए उनकी युवा सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि दीपक यादव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। तथा स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार शर्मा जी मान सम्मान के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।
