होटल प्रबंधन संस्थान रोहतक का वार्षिकोत्सव “क्षितिज” धूमधाम से सम्पन्न
होटल प्रबंधन संस्थान रोहतक ने मनाया वार्षिकोत्सव “क्षितिज” : तिलियार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान रोहतक ने शुक्रवार को वरदान बैंक्वेट हॉल में वार्षिकोत्सव “क्षितिज” मनाया ।यह जानकारी देते हुए संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री राजपाल, अतिरिक्त महाप्रबंधक ,हरियाणा पर्यटन विभाग ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुपवा यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक पंजाब नेशनल बैंक की डीजीएम श्रीमती आरजू परवीन एमएसएमई के मैनेजर श्री रंजय सिंह तथा गुरुग्राम के मंडल बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री उपस्थित रहे।संस्थान के प्रिंसिपल शंभू नाथ गौतम ने सभी अतिथियों का संस्थान में पहुंचने पर हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन किया ।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उन्हें अपने क्षेत्र में सफल बनने का आह्वान करते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना की तथा इसके पश्चात पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा मिस्टर एवं मिस प्रेशर का ख़िताब छात्र प्रशांत एवं दीपशिखा को दिया गया । कार्यक्रम के अंत में पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । इस मौके पर सभी स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
