सिर्फ औपचारिकता नहीं,  संतोषजनक समाधान जरूरी : सीटीएम अंकित कुमार

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि एटीआर सम्बंधित एसडीएम के हस्ताक्षर सहित अपलोड की जाए तथा पुलिस और नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी विभाग एसडीएम स्तर से सत्यापन अवश्य कराएं। जिन मामलों में रीओपन को तकनीकी रूप से अनुचित माना जाता है, उनके संबंध में विस्तृत लिखित प्रतिवेदन उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि पेंडेंसी और रीओपन मामलों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सीटीएम अंकित कुमार ने स्पष्ट किया कि अगली समीक्षा से पूर्व सभी विभाग अपनी अद्यतन कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूरी कर या हस्ताक्षर कर शिकायत बंद करना स्वीकार्य नहीं होगा। यदि समाधान गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया तो संबंधित मामला पुनः खोला जाएगा और विभागीय जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समयबद्ध रूप से हटाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक पेंडेंसी पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके। सीटीएम अंकित कुमार ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। समीक्षा बैठक में एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.