अवैध पीजी संचालनों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, 7 दिन में सुधार नहीं करने पर होगी सीलिंग

फरीदाबाद। जॉइंट कमिश्नर, बल्लभगढ़ के आदेशानुसार आज चावला कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी (PG) यूनिट्स के विरुद्ध नगर निगम द्वारा विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित लगभग 11 पीजी इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान संबंधित पीजी यूनिट्स के उपलब्ध मालिकों को मौके पर ही पीआईडी (PID) कैटेगरी को सही करवाने हेतु हाथों-हाथ नोटिस जारी किए गए। नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित मालिक 7 दिनों के भीतर अपनी पीआईडी कैटेगरी में रिहायशी से कमर्शियल कराए एवं आवश्यक सुधार कराएं, अन्यथा संबंधित यूनिट्स को सख्ती से सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी के नेतृत्व में की गई। नगर निगम द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.