डी सी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “ज्ञानोत्सव”

 

फरीदाबाद : सेक्टर 9 स्थित डी सी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “ज्ञानोत्सव 2026” का सफल आयोजन किया
गया । इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धनेश अदलखा, श्री कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी, श्री श्याम सुंदर गर्ग, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्रीमती विनीता अग्रवाल जी, समर्पण सेवा समिति से मधु गुप्ता, रश्मि अग्रवाल नेहा अग्रवाल तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। आज के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम “रामायण स्किट।”

बच्चों ने अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से डीसी मॉडल के प्रांगण को अयोध्या पुरी बना दिया । रामायण की वह ऐतिहासिक घटना चित्रों के माध्यम से आज जीवंत हो उठी। आज विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय में अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया ।

अन्य विविध क्षेत्र में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पिछली शैक्षणिक कक्षाओं के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया । इन सभी बच्चों ने अपने अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशक महोदय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.