राजा जैत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए मंत्री राजेश नागर के भाई ने किया भूमि पूजन

- मंत्री राजेश नागर पहले ही संचालन समिति को सौंप चुके हैं 17 लाख रुपए का चैक

फरीदाबाद। नीमका स्टेडियम में राजा जैत सिंह की और विशाल मूर्ति लगाने के लिए भूमि पूजन का कार्य आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर के भाई भाजपा नेता अमन नागर मुख्य अतिथि रहे। आज मूर्ति लगाने के लिए प्लेटफार्म बनाने से पूर्व भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर के भाई भाजपा नेता अमन नागर ने कहा कि राजा जैत सिंह का इतिहास हमारी आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाए, इसके लिए उनकी यादों को संजोकर रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसके लिए ही राजा जैत सिंह स्टेडियम में महान राजा जैत सिंह की विशाल प्रतिमा लगाने का निर्णय पिछले दिनों समाज के प्रमुख लोगों ने लिया था।

जिसके लिए जनवरी में ही मंत्री राजेश नागर ने 17 लाख रुपए का चैक संचालन समिति को सौंप दिया था। अब जबकि मूर्ति का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तो भूमि पूजन कर प्लेटफॉर्म बनाने, आसपास के सौंदर्यीकरण करने आदि का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने नायकों को याद रखना है और आने वाली पीढ़ियों को उनकी कहानियां, चरित्र विरासत में देकर जाना है। इसके अंतर्गत जल्द ही भव्य समारोह में राजा जैत सिंह की पहले से विशाल और सुंदर प्रतिमा लगाई जाएगी। समाज ने इस कार्य के संचालन के लिए बाकायदा एक समिति बनाई है जिसके नेतृत्व में यह समस्त कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर चौधरी धर्मपाल नागर, चौधरी जय करण नागर, मास्टर भरत सिंह, करण सिंह नंबरदार, राजेंद्र नागर, पैमी मेंबर, हरिचंद मेंबर, हरिचंद थानेदार, राजिंदर थानेदार, अजित सरपंच, रामू नागर, राजबीर सरपंच, रूपी सरपंच, अनिल नंबरदार, प्रताप नागर, लीलू पहलवान, समय नागर, सोनू पंडित आदि बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.