वार्ड 37 के सेक्टर-10 स्थित एच-ब्लॉक पार्क में नई कैनोपी का पार्षद ने किया उद्घाटन, निवासियों को मिली सौगात

फरीदाबाद। वार्ड 37 के सेक्टर-10, एच-ब्लॉक स्थित पार्क में स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कैनोपी लगाने के कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एच-ब्लॉक के सम्मानित निवासीगण और भारी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। पार्क में कैनोपी लग जाने से इसकी सुंदरता में तो वृद्धि हुई ही है, साथ ही अब स्थानीय निवासियों को इसके नीचे बैठने के लिए एक सुंदर और आरामदायक स्थान भी मिल गया है। मौसम चाहे गर्मी, सर्दी या बारिश का हो, अब लोग यहां आराम से बैठकर आपस में बातचीत कर सकेंगे और प्रकृति के बीच अपना समय व्यतीत कर पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे वार्ड के विकास और यहां के निवासियों की हर संभव सुविधा के लिए सदैव पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका निरंतर यह प्रयास रहेगा कि वार्ड के सभी पार्कों को और अधिक सुंदर, स्वच्छ तथा सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि हर आयु वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने इस जनहित कार्य में सहयोग और समर्थन के लिए सभी क्षेत्रवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया। इस सौगात से स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता का माहौल है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.