रामलीला मंच पर हुआ मेघनाथ और कुम्भकर्ण का वध, जय श्रीराम के नारे से गूंजा पंडाल

फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंचन में राम के हाथों कुम्भकर्ण और लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ का वध हुआ। कल मंच पर सभी कलाकारों ने इन दृश्यों में अपनी पूरी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम दृश्य में रावण यूद्ध के लिए कुम्भकर्ण को जगाता हैँ जहाँ कुम्भकर्ण ये जानने के बाद कि रावण सीता को हर लाया हैँ तो रावण को अहसास दिलाता हैँ कि साक्षात् लक्ष्मी का हरण करके तुमने लंका को नाश की और धकेल दिया हैँ लेकिन लंका के लिए कुम्भकर्ण यूद्ध करने जाता हैँ जहाँ कुम्भकर्ण राम के हाथों मारा जाता हैँ. एक और राम के किरदार में शिवम् बत्रा ने कमाल का अभिनय किया तो दूसरी और कुम्भकर्ण के किरदार में दीपक नागपाल ने जान डाल दी। अगले दृश्य में मेघनाथ और लक्ष्मण का भयंकर यूद्ध होता हैँ, यूद्ध में अपने सारे शस्त्र खाली जाते देख मेघनाथ यूद्ध के मैदान से वापिस आकर रावण को समझाता हैँ कि पिताश्री राम और लक्ष्मण से जीतना संभव नहीं हैँ लेकिन रावण नहीं मानता और मेघनाथ फिर यूद्ध मैदान में जाकर भयंकर यूद्ध करते हुए लक्ष्मण के हाथो मारा जाता हैँ. लक्ष्मण के किरदार में विधाश खरबन्दा ने मंच पर अपने अभिनय का लोहा मनवाया तो मेघनाथ के किरदार में राजीव खरबन्दा ने अपने शानदार और दमदार अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.