नवरात्रि पर श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई माता कालरात्रि की पूजा. भक्तों ने लगाए जयकारे

फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, फरीदाबाद में सातवें नवरात्रि के अवसर पर माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और धूमधाम के साथ की गई। इस बार नवरात्रों की एक खास बात रही कि सप्तमी दो बार मनाई गई है. यही कारण रहा की सप्तमी पर मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात:कालीन पूजा-अर्चना और हवन का शुभारंभ करवाया। माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई.  मंदिर में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला तथा श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते नजर आए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष  राजकुमार वोहरा, युवा समाजसेवी करण भाटिया. व्यापारी नेता विमल पूरी और विनोद पांडे ने  माता रानी के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने शहर फरीदाबाद, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी अतिथियों को माता रानी की चुनरी और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जगदीश भाटिया ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से भक्तों को जीवन में कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.