पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना अति आवश्यक : अजय गौड़
गोल्डी अरोड़ा के संयोजन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में रोपे गए विभिन्न किस्मों के पौधें
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और सुशासन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन अवसर पर आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो के जिला प्रभारी गोल्डी अरोड़ा द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-81 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने शिरकत करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान कदम, बरगद, नीम, पीपल सहित अनेकों किस्मों के पौधें रोपे गए। कार्यक्रम में पहुंचने पर गोल्डी अरोड़ा, पारस राय व उनकी टीम ने अजय गौड़ व पंकज पूजन रामपाल का फूलों का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अजय गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को प्रमुखता मिली है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
श्री गौड़ ने कहा कि पौधारोपण जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं क्योंकि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। हरित वातावरण आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने गोल्डी अरोड़ा द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले पौधारोपण अभियान को लेकर उनकी सराहना करते हुए लोगों से सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, गरीब कल्याण, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज सेवा और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले छह सालों से नहरपार क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाए हुए है और अब तक हजारों पौधों लगा चुके है।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाकर उनका दायित्व खत्म नहीं होता, इन पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल की जाती है और बकायदा उन्होंने इसको लेकर माली नियुक्त किए हुए है और जिन पौधों को ट्री गार्ड की जरुरत होती है, वहां ट्री गार्ड लगाए जाते है। श्री अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने जो अभियान शुरु किया है, इसमें शहरवासी भी अपनी भागेदारी निभाएं ताकि हमारा फरीदाबाद स्वच्छ रहे। उन्होंने अभियान के समापन पर पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस मौके पर युवा समाजसेवी पारस राय, विकास शर्मा, मनीष बत्रा, गगन अरोड़ा, सागर दुआ, मनीष चौधरी, राहुल मल्होत्रा, अशोक गेरा, रोहित भाटिया, पवन शर्मा, सुशील अधाना, अजय रावत, भविष्य वोहरा, आशीष आहुजा, जितेंद्र ढींगड़ा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
