त्यौहारों में मिलावट रोकने और खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई जांच

फरीदाबाद। अक्टूबर माह में नवरात्रों के दौरान फलाहारी खाद्य पदार्थों और कुट्टू के आटे की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदारों द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट किए जाने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए हरियाणा में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग और संबंधित विभागों की टीमें समय-समय पर बाजारों में जांच अभियान चलाती हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बल्लभगढ़ बाजार में सीएम फ्लाइंग की टीम ने कुछ प्रमुख दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई गई,

ताकि उनकी गुणवत्ता और शुद्धता का पता लगाया जा सके। और दोषी पाए जाने पर उनको कड़ी सजा दी जा सके सीएम फ्लाइंग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। टीम यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रही है कि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक न हों। नवरात्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और फलाहार के रूप में कुट्टू का आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। सैंपल की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित खाद्य सामग्री में मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.