राज्यमंत्री राजेश नागर और खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के बच्चों और खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी सामने आई है। अब यहां के उभरते खिलाड़ियों को खेलों में खुद को निखारने, किक बॉक्सिंग की बारीकियाँ सीखने और कड़े अभ्यास के लिए अपने क्षेत्र से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब उनके अपने इलाके में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं। इसी कड़ी में, सेक्टर-88 स्थित एसआरएस. इंटरनेशनल स्कूल परिसर में ‘इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर और विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। स्कूल डायरेक्टर विनय गोयल ने दोनों अतिथियों का शॉल और प्लांटर देकर स्वागत किया, वहीं किक बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से संतोष अग्रवाल का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।

शिक्षा और खेल एक ही सिक्के के दो पहलू: राजेश नागर
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा और खेल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग जैसे खेल न केवल आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और एकाग्रता भी पैदा करते हैं।

बच्चे अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगे नाम: गौरव गौतम
खेल मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि एसआरएस. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा किक बॉक्सिंग अकादमी की शुरुआत करना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंस्पायर किक बॉक्सिंग अकादमी से ट्रेनिंग लेकर इस क्षेत्र के बच्चे न केवल राज्य बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश और फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे।

सर्वांगीण विकास ही मुख्य उद्देश्य: विनय गोयल
स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने बताया कि इस आधुनिक अकादमी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही मंच और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें।

यह रहे उपस्थित
इस गरिमापूर्ण समारोह में सी.टी.ओ. मयंक जिंदल, सचिन गोयल, एसआरएस. अर्ली इयर्स की डायरेक्टर दिव्या गोयल, प्रधानाचार्या ज्योति भल्ला, प्रबंधक तेजप्रकाश पांडे और एजुकेटर्स क्लब के प्रेजिडेंट रमेश डागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और अभिभावक मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.