भगवान वाल्मीकि ने दी समाज को  सच्चाई, परिश्रम और न्याय पर चलने की प्रेरणा : राजेश नागर

मंझावली गांव में हुआ वाल्मीकि  जयंती का आयोजन, राज्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

फरीदाबाद। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर गांव मंझावली में हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल लुहेरा (नंबरदार) की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रुप में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल लुहेरा (नंबरदार)सहित गणमान्य लोगों ने पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं के द्वारा उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों का संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी न केवल आदिकवि के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने समाज को सच्चाई, परिश्रम और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर यह सिद्ध किया कि ज्ञान और कर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं।

श्री नागर ने कहा कि  वाल्मीकि का जीवन एक संदेश है कि चाहे परिस्थिति कैसी भी क्यों न हो, यदि मनुष्य अपने भीतर के अंधकार को त्याग कर प्रकाश की ओर अग्रसर होता है तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। आज के समय में वाल्मीकि के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में समरसता, शिक्षा और सेवा की भावना को अपनाना ही उनके सच्चे अनुयायी होने का प्रमाण है। इस दौरान हरियाणा वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री राजेश नागर के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र रखा, जिसे लेते हुए मंत्री राजेश नागर ने विश्वास दिलाया कि मांगपत्र में अंकित सभी मांगों का जल्द पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कमेटी के चेयरमैन राजेश सोलंकी, वाइस चेयरमैन श्रीपाल शर्मा, कर्मचारी प्रधान बलवीर बालगुहेर, कल्लूराम, हरियाणा प्रदेश वाल्मीकि वाइस चेयरमैन कृपाल वाल्मीकि, अशोक कीर वाइस चेयरमैन, अमरपाल गहलोत, गौरक्षा प्रमुख रिंकू भारद्वाज , नगर निगम एस आई नरेंद्र नंबरदार सहित हरियाणा वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.