डायलिसिस एजुकेशन प्रोग्राम में सम्मानित हुए मुख्तरुल अमीन
फरीदाबाद। उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित आईएडीटी कंटीन्यू डायलिसिस एजुकेशन प्रोग्राम में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के सीनियर मैनेजर (डायलिसिस) मुख्तरुल अमीन को ऑर्नर पेनेल्टी के रुप में सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में कई राज्यों के डायलिसिस से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डायलिसिस एजुकेशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सभी विशेषज्ञों ने अपनी राय और अनुभव सांझा किए और बताया कि डायलिसिस बेशक एक सामान्य प्रक्रिया है परंतु यह मरीज के लिए किसी जटिल प्रक्रिया से कम नहीं है क्योंकि चार घण्टे की इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को काफी कुछ सहना पड़ता है इसलिए डायलिसिस विभाग से जुडे सभी स्टाफ को मरीज की पूरी तत्परता से देखभाल करनी चाहिए।
