सिरदर्द, चक्कर, हाथ-पैर सुन्नपन और कमरदर्द को न करे नजरअंदाज : डा. रोहित गुप्ता
ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी बीमारियों के प्रति किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दिए परामर्श
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार को ब्रेन और स्पाइन मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान मरीजों को दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि ब्रेन, स्पाइन और नसों से जुड़ी बीमारियों में समय पर जांच और उपचार जरूरी है। कई बार लोग सिरदर्द, चक्कर आने, हाथ-पैरों में सुन्नपन और कमर दर्द जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
लगातार परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। शिविर का उद्देश्य लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विक्रम दुआ ने बताया कि दिमाग और नसों से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी। डॉ. संदीप घोष ने बताया कि रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी समस्याओं में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। लगातार कमर दर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन या कमजोरी होने पर जांच करानी चाहिए। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है।
वहीं, डॉ. मेघा शारदा ने कहा कि सिरदर्द, चक्कर आने और नींद से जुड़ी समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराना जरूरी है। शिविर में सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, लकवा, याददाश्त कमजोर होने और चक्कर आने जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों को सलाह दी गई। इसके अलावा स्लिप डिस्क, साइटिका, गर्दन और कमर दर्द तथा हाथ-पैरों में सुन्नपन की समस्या पर भी परामर्श दिया गया। शिविर में 499 रुपये के शुल्क पर नसों की जांच, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की सुविधा दी गई। इसके साथ विशेषज्ञ से परामर्श और फिजियोथेरेपी का एक सत्र निशुल्क रखा गया। अस्पताल की ओर से 31 अक्टूबर तक ब्रेन और स्पाइन की एमआरआई तथा न्यूरो लैब की जांचों पर 50 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।
