आईएचएम का सराहनीय प्रयास: स्कूलों में जाकर छात्रों को बताए हॉस्पिटैलिटी करियर के अवसर

फरीदाबाद : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट जो अपनी शिक्षा की गुणवत्ता और अच्छे प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है ने एक सराहनीय प्रयास शुरू किया है जिसके तहत संस्थान के स्टाफ मेंबर्स विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को करियर ऑपच्यरुनिटीज के बारे में समझा रहे हैं। संस्थान के स्टाफ श्री संजय यादव और श्री प्रवीण यादव ने फरीदाबाद और उसके आसपास के विद्यालय में भ्रमण करके छात्रों को हॉस्पिटैलिटी में भविष्य के बारे में जानकारियां दी और उन्हें किस तरह से अच्छे संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है के बारे में बताया। श्री संजय और श्री प्रवीण द्वारा मुख्यतः सरकारी विद्यालयों के बच्चों को यह जानकारी दी गई जो कम जानकारी के अभाव में अपने भविष्य के लिए उचित रास्ता नहीं ढूंढ पाते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप लोहानी ने बताया की भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट म कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अप्रैल में करवाया जाता है और इच्छुक विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होकर देश के सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। नेशनल काउंसिल द्वारा एफिलिएटिड कॉलेजेस द्वारा प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की डिग्री दी जाती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार की तरफ से छात्रों को विभिन्न तरह की छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाती हैं जिसका विवरण संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.