हमें अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए यह प्रण करना है कि हमें देश के लिए काम करना है- देवेन्द्र अग्रवाल(देबू)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रृद्वांजलि

फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सेक्टर-37 अशोका एन्कलेव भाग-3 में जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य और सीएम विडों एमिनेंट पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू),मदन पुजारा,मनीष चडड(राज्यमंत्री राजेश नागर सचिव),योगेन्द्र नागर(राज्यमंत्री राजेश नागर निजी सचिव),सचिन मंगला,संजीव कंसल,कुलदीप,विरेन्द्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रृद्वांजलि दी। इस अवसर पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा यशस्वी और तपस्वी विरला ही पैदा होता है जिन्होनें सिर्फ देश के बारे में सोचा। उन्होनें कहा कि देश के हर गांव की सडक़ को शहर से और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे का काम अटल जी के राज में ही हुआ जिसकी आजतक सराहना लोग करते है। उन्होनें कहा कि माबाईल क्रांति भी अटल जी की ही देन है जिसने सभी जातियों व साप्रंदायो को एक दूसरे से जोडऩे का काम किया। उन्होनें कहा कि आज हमें अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए यह प्रण करना है कि हमें देश के लिए काम करना है और रोज एक घण्टा गरीब जनता की सेवा में लगाना है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.