किसान दिवस पर ग्राम छांयसा में पशुपालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद। किसान दिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशन में पशु विज्ञान केंद्र, पलवल द्वारा ग्राम छांयसा, जिला फरीदाबाद में पशुपालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम की देखरेख में तथा डॉ. रेखा दहिया, पशु विज्ञान केंद्र, पलवल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं पशुपालकों को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025 की जानकारी दी गई, जिसमें ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान बताया गया। साथ ही मजदूरी के साप्ताहिक भुगतान एवं देरी होने पर मुआवजे की व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण, रोग रोकथाम, खनिज मिश्रण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.