हरियाणा विद्युत निगम में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

फरीदाबाद। सेक्टर-18 स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के सर्कल कार्यालय में बुधवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी) के बैनर तले कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया। टीएस सर्कल सचिव धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन में एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी ने मंच संचालन किया।

लेखराज चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में यूनियन द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है और आगामी 30 दिसंबर को फरीदाबाद से भारी संख्या में कर्मचारी पंचकूला स्थित यूएचबीवीएन मुख्यालय तक कूच करेंगे। राज्य कमेटी के नेता विनोद शर्मा ने कहा कि यह ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगी और इससे उत्पन्न समस्याओं का परिणाम आने वाले दिनों में सामने आएगा। उन्होंने बताया कि निगम मैनेजमेंट ने इस पोलिसी के प्रारूप को तैयार करने से पहले यूनियन नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि निगम मैनेजमेंट समय रहते चेतता नहीं है, तो प्रदेश भर में हड़ताल की भी संभावना है।
प्रदर्शन में ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान, बीरसिंह चेयरमैन, मामचंद, सुभाष पहल, अमरचंद, राजेश शर्मा, मदनगोपाल, सुरेन्दर कौशिक, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, परवीन शर्मा, योगेंद्र रावत, महेन्दर ठाकुर, वीरसिंह रावत, दीपक, सत्यवान लोहचब, जगजीत, प्रीतम सिंह, लालकिशन सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.