101 कुण्डीय विराट संकल्प सिद्धि यज्ञ आज 

फरीदाबाद। आर्य समाज सेक्टर 28- 31 फरीदाबाद में चल रहे 26वें वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को 101 कुण्डीय संकल्प सिद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आर्य समाज सेक्टर 28 -31 के प्रधान प्रवीण गोयल ने बताया कि इस संकल्प सिद्ध यज्ञ में 101 यजमान यज्ञ का हिस्सा बनेंगे तथा हजारों लोग इस यज्ञ में राष्ट्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए आहुतियां अर्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन किया गया। बाहर से आए आर्य विद्वानों आचार्य योगेश भारद्वाज, आचार्य अंकित उपाध्याय तथा आचार्या सुलभा आर्या ने अपने प्रवचनों के द्वारा लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद शहर की आर्य समाजों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से भी आकर लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.