भाजपा मनाएगी ‘अटल स्मृति वर्ष’: 21 दिसंबर को फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की होगी अहम बैठक

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद द्वारा 21 दिसंबर को जिला कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यकारिणी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त करने, आगामी संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों पर विचार, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने हेतु विस्तृत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी।

श्री रामपाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यवक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यकारिणी बैठक में फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्रीगण, विधायकगण, नगर निगम महापौर, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, पंकज सिंगला, मुकेश शर्मा, सीमा भारद्वाज, धर्मबीर भड़ाना, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, ज़िला सचिव, गिर्राज त्यागी, तरनजीत सिंह भाटिया, मनीष छोंकर, पुनीता झा, सुनील कुमार, अनुराधा डिगवाल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, आईटी प्रमुख शिवम् रतन, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, सचिन ठाकुर, जैजू ठाकुर, फ़हीम अहमद, प्रवीण चौधरी, गौरव चौहान और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.