निगम ने पॉलिथीन उपयोग, कूड़ा फैलाने और आग जलाने पर 132 चालान किए

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर फरीदाबाद शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर यशवीर सिंह की देखरेख में विभिन्न उल्लंघनों पर कड़ा रुख अपनाया गया और चालान किए गए।
स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच और कार्रवाई के दौरान कुल 132 चालान किए गए। ये चालान मुख्य रूप से स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी किए गए। जांच के दौरान पॉलिथीन उपयोग पर 45, कूड़ा फैलाने पर 50, आग जलाने पर 32, डेयरी संचालन पर दो, मीट शॉप पर एक  तथा अन्य उल्लंघन (ओडी) के तहत दो चालान किए गए। इस प्रकार कुल 132 चालान किए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें, कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर डालें और नगर निगम के नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.