बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिन पूर्ण, जिले में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद । बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिनों के कैंपेन” के अंतर्गत आज एक जिला-स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतू यादव रहीं, जिन्होंने बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य अतिथि ऋतू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु सामुदायिक जागरूकता, विद्यालय स्तर पर नियमित संवाद, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, परामर्श एवं समय पर हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बढ़ाते हुए बाल अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन किया। बाल विवाह मुक्त कैंपेन की शुरुआत 27 नवम्बर 2024 को किया गया था, इस कैंपेन को एक साल पूरा हो गया है। इसी श्रेणी में आज बाल भवन के प्रांगन में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमे महिला एवं बाल विकास विभाग, अधिकारिता शाखा, AHTU, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, मुख्य जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति सदस्यगण, बाल विवाह निषेध अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.