मेयर बत्रा ने सीएम और निकाय मंत्री का आभार जताया. कहा- विकास की रफ्तार होगी दोगुनी

फरीदाबाद।  हरियाणा कैबिनेट द्वारा नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका से जुड़े पुराने दो कानूनों को समाप्त कर एकीकृत हरियाणा नगरपालिका विधेयक 2025 को मंजूरी देने पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि नया विधेयक लागू होने से नगर निगम अब कई महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ले सकेगा, जिससे कार्य में तेजी आएगी और शहर के विकास कार्य अधिक प्रभावी ढंग से हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग कानूनों के कारण कई बार फाइलों को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजना पड़ता था, जिससे कार्यों में देरी होती थी, लेकिन नए विधेयक से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब नगर निगम आर्थिक रूप से भी सशक्त होगा और अपने स्तर पर टैक्स, पानी-सिवरेज चार्ज, बिल्डिंग परमिशन, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेने में सक्षम होगा।
इससे फरीदाबाद शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मेयर बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से समूचे हरियाणा के शहरी निकायों को मजबूती मिलेगी और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.