इंटरनेट की दुनिया जितनी फ़ायदेमंद उतनी ही घातक: अम्बिका शर्मा

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने सीबीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी, चांदपुर के छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि इंटरनेट जितना हम सब के लिए फायदेमंद है, अगर सावधानी ना रखी जाए तो उतना ही नुकसानदेह है। समाज सेवी विकास वशिष्ठ फाउंडर दक्षता फाउंडेशन द्वारा सीबीएसई कॉलेज आफ फार्मेसी, तिगांव में बच्चों को साइबर क्राईम अगेंस्ट वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम रखा जिसमें बच्चों को साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याएं एवं उनके उपचार के बारे में अवगत कराया गया। छात्रों को जागरूक करते हुए अम्बिका शर्मा ने कहा कि मेल आयीडी में या व्हाट्सएप में या मैसेंजर में आये किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, किसी अंजान को अपने मोबाइल पर आया ओटीपी ना बताएं, सोशल मीडिया एकाउंट्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन में रखें, किसी को पासवर्ड ना बताएं, एक ही पासवर्ड अलग अलग एकाउंट्स में ना लगाएं, एपीके फ़ाइल डाऊनलोड ना करें, ट्रस्टेड एप पर ही खरीदारी करें। अगर हम इन छोटे छोटे टिप्स का ध्यान रखेंगे तो इंटरनेट की दुनिया हमारे लिए ना सिर्फ आसान रहेगी बल्कि सुरक्षित भी रहेगी। आज का युवा अगर जागरूक रहेगा तो उसका परिवार सुरक्षित रहेगा ओर साथ ही समाज और देश भी सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं के लिए साइबर क्राइम की बढ़ती समस्याओं को लेकर चर्चा की गई व उनके समाधन भी बताए गए। गेस्ट स्पीकर के रूप में श्रीमती अंबिका शर्मा प्रेसिडेंट राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, श्रीमती सुनीता इंस्पेक्टर कम्युनिटी सेल इंचार्ज फरीदाबाद, एवं मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मानव शर्मा एमडी ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल उपस्थित रहे।। प्रिंसिपल डॉक्टर सौरव मान जी ने सभी मुख्य अतिथि एवं स्पीकर्स एवं दक्षता फाउंडेशन का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति सचेत कराया…

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.