मानव सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में समारोह आयोजित
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उनका शुभ दिन
मानव सेवा समिति के गोल्डन लीजेंड ग्रुप ने रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य आरएस अग्रवाल, अशोक गुप्ता, बलराज भड़ाना, राजेश गुप्ता का जन्मदिन व
रश्मि कौशिक, बृज लता,
केएल दुआ, सुष्मिता भौमिक, टीडी मनोचा का वैवाहिक दिवस सामूहिक रूप से गीत संगीत के साथ मनाया गया।
गोल्डन लीजेंड ग्रुप के प्रभारी आईसी जैन,समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,वरिष्ठ सलाहकार बाई के महेश्वरी ने इन सभी सदस्यों के ऊपर पुष्प वर्षा करके उनको बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ्य व मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर स्वर साधना मंदिर के बच्चों द्वारा मधुर संगीत के साथ सुनाए गए सदाबहार गीतों पर
सीनियर सिटिजन सदस्यों व महिलाओं ने नृत्य करके ख़ुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में
आरके सिंघला,पीके देव,
प्रेम गांधी,नरेंद्र मिश्रा,सरिता गुप्ता,मीनाक्षी बंसल,गोविंद वर्मा,एमएल मोदी,विनोद शर्मा, भावना जैन,केएल बंसल, हरविंद्र कुमार,बीना आदि मौजूद रहे।
