शिक्षा मंत्री ने डॉ रमेश कुमार को दिया “अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस”
लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित आयोजित 21 वे राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी श्रीमती रजनी तिवारी , उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीया कुलपति प्रो. मनुका खन्ना लखनऊ विश्वविद्यालय, एवं विधानसभा के माननीय सदस्य पवन सिंह चौहान ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य को उनकी योग में विशेष प्रतिभा एवं उपलब्धियां जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जनरल में 27 शोध पत्र और 7 पुस्तक लेखन एवं योग में विश्व चैंपियन का खिताब प्राप्त किया तथा योग के क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से किए गए अनेक कार्यशाला, योग सम्मेलन, योग शिविर आदि अनेक विशेष कार्यों के लिए श्रीमती रजनी तिवारी , उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको “अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस” देकर के सम्मानित किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरजीत यादव, कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधीश यादव प्रोफेसर यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
पवन सिंह चौहान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य
प्रो. एम.एल.बी. भट्ट, डायरेक्टर
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व डायरेक्टर, पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली इस कार्यक्रम में निम्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सैकड़ो की संख्या में अनेक विश्वविद्यालय से आए हुए शोध छात्र, प्रोफेसर एवं अधिकारीयों ने प्भाग लिया।
