राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में प्राचार्य सुशील कुमार कणव के मार्गदर्शन में राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद हरियाणा की पहल पर युवा ग्राम पंचायत का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर नीतू सिंह लेक्चरर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने भाग लिया। रेखा शर्मा प्रवक्ता राजनीति विज्ञान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कादीपुर एवं रेणु प्रवक्ता राजनीति विज्ञान मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 43 मॉडल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ग्राम सभा की बैठक में विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सरपंच ,पंच, अधिकारी एवं ग्राम वासियों की भूमिका अधिकारी बड़े ही उत्साह के साथ निभाई । निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की अदाकारी और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान करना और देश की कार्यकारिणी में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनको अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराना है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणव ने बताया कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है और उनमें परिवार समाज और देश के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है। साथी यह विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश से जुड़ी हर समस्या से अवगत करवाता है तथा किशोर को ऐसा मंच प्रदान करता है जो उन्हें अपने चुनौतियां एवं समस्याओं को सामने रखने के लिए प्रेरित करे।
यह भी पढ़ें
