आरोहन ट्रस्ट ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटे 250 कंबल

फरीदाबाद। आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद ने सेक्टर 9-10 डिवाइडिंग रोड पर स्थित  कार्यालय पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 250 कंबल महिलाओं को बांटा गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद की अध्यक्ष नेहा गर्ग ने की।
इस अवसर पर ट्रस्ट की खास सदस्यों में अंचल गर्ग, दीप्ति ठक्कर, शिल्पी शर्मा, संगीता शर्मा, प्रियंका छाबड़ा, जूही सिंह, नेहा दुबे, कोमल अग्रवाल ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
नेहा गर्ग ने बताया कि सर्दी की शुरुआत होने पर आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद ने  आज कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय पर किया है। जिसमें जितनी भी महिलाओं को गर्म कंबल बांटे गए है वह या तो घरों में काम करने वाली या फिर वह झुग्गियों में रहने वाली महिलाएं है। आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद का अध्याय है कि कोई भी सेवा कार्य हो उसे सही समय और सही तरीके से किया जाए। सर्दी की शुरुआत में ट्रस्ट ने कंबल इसलिए भी बांटा है ताकि इसका सही समय पर इस्तेमाल कर सके।
ट्रस्ट इसके अलावा गल्र्स के एजुकेशन, स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर भी समय समय पर कार्य करता रहता है। उन्होंने बताया कि आज सभी के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है। अध्यक्ष ने क्लब की पहुंची महिला सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.