जनता को जागरूक करने व जन-सुरक्षा हेतु पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन 

फरीदाबाद । आज चौकी इंचार्ज सेक्टर-28 व उनकी टीम  द्वारा सेक्टर 29 हनुमान पार्क में जनता को जागरूक करने व जन-सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस-पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें पॉकेट के गणमान्य निवासियों द्वारा जन समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया जैसे   1) पुलिस द्वारा नियमित गश्त की जाए। 2) बिना नंबर प्लेट व ज्यादा शोर मचाने वाले दोपहिया वाहनों पर नियंत्रण। 3) किरायेदारों का सत्यापन। इत्यादि अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी सुझावों एवं समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा सभी सेक्टरवसियों से अनुरोध किया कि आप भी पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग करें। सेक्टरवासियों ने भी आश्वासन दिया है पुलिस विभाग के साथ हर समय सहयोग के लिए तैयार है।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.