ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऑपरेशन के अंतर्गत अब तक 19 आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रेक डाउन चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अपराधियों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 2 दिन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक हत्या के मामले में सोनू उर्फ  गट्टा वासी गांव भांखरी को गिरफ्तार किया है वह अपने ही गांव के दीपक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
वहीं पुलिस चौकी अग्रसेन चौक ने कार्यवाही करते हुए एक हत्या के प्रयास वह लड़ाई झगड़ा के मामले में कपिलए करनए पंकज निवासी तिरखा कॉलोनी तथा कुलदीप निवासी आजाद नगर सीही गेट बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी 7 नवंबर को तिरखा कॉलोनी में हुए एक झगड़े व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित थे। कपिल, करन, पंकज तीनों सगे भाई हैं जिनका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी पर अपराधिक मामले दर्ज हैं।
सभी पांचों आरोपियों को जिला जेल नीमका भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अब तक 19 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.