संस्था ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 124 लोगों ने उठाया लाभ

फरीदाबाद । ह्यूमन लिगल क्राइम ऐंड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था ने फरीदाबाद बीके इंटरनेशनल स्कूल धीरज नगर स्थित स्कूल में बत्रा हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 124 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया ।
इस अवसर पर फरीदाबाद बत्रा हार्ट अस्पताल के प्रबंधक डॉ०पंकज बत्रा और हॉस्पिटल के मीडिया कोऑर्डीनेटर बिजेन्दर गौड़, बीके इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पवन शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था की महासचिव राधिका बहल और उनकी संस्था ने पहले भी कई सामाजिक कार्य किए हैं और ऐसे कैंप आयोजित करके समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था  के संस्थापक अनुराग शर्मा और संस्था की महासचिव ने बताया कि यह निशुल्क कैंप बीके इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया गया है। बत्रा हॉस्पिटल के 8 से 10 डॉक्टरों ने इसमें योगदान दिया। उन्होंने बताया कि पहले भी संस्था ने इस तरह के कई कैंप आयोजित किए हैं।
संस्थापक बीके इंटरनेशनल स्कूल पूनम शर्मा का आभार व्यक्त:
संस्थापक पूनम शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कैंप के माध्यम से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बहुत मदद मिल रही है। विशेषकर बुजुर्गों और गरीबों को जिन्हें अपनी बीमारी का इलाज कराने में परेशानी होती है। उन्होंने संस्था के कार्यों को उच्च मानकों पर रखा और गरीबों की मदद करने का आह्वान किया।
बीके इंटरनेशनल की प्रिंसिपल का रहा सहयोग :
बीके कान्वेंट स्कूल की मोनिका शर्मा ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर था जब ह्यूमन लिगल क्राइम कंट्रोल संस्था ने स्कूल में कैंप आयोजित किया। ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल की महासचिव राधिका बहल ने बताया कि उनकी संस्था अब तक 60 से 100 कैंप आयोजित कर चुकी है। ये हमेशा गरीबों और अनाथ बच्चों के लिए होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कैंप में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम भी आई है। उन्होंने लोगों को महिला से पाई जाने वाली बीमारियों के स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था के इस प्रकार के प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को हमेशा मदद मिलती रहती है.संस्था आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित करता रहेगा ।
गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर सस्था के कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार,सदस्यों और स्कूल की अध्यापिका दीपिका,सुमन,सुमित्रा,वंदना और सुहानी आदि शामिल हुई।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.