मंत्री राजेश नागर ने पेट्रोल पंप पर छापा मारकरभरवाए सैंपल

बोले, कुछ भी गलत पाया गया तो होगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई

फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज गांव भतोला के चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर छापा मारा और सैंपल भरवाए। इस दौरान उनके साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुछ भी गलत पाया जाए तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई करें। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के बारे में गांव के लोगों की शिकायत लगातार मिल रही थी। हम समय का इंतजार कर रहे थे और बिहार चुनाव से वापिस आते ही आज अचानक कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों ने अलग-अलग तरीके के आरोप पेट्रोल पंप संचालक एवं कर्मचारियों पर लगाए थे जिसको देखते हुए आज विभागीय अधिकारियों के साथ लेकर छापा मारकर उनके रिकॉर्ड की जांच की और पेट्रो प्रोडक्ट्स के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी गलत पाया गया तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्रवाई कर रहे हैं और उनको जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट देंगे।
नागर ने कहा कि पूरे हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित कार्रवाई तेज गति से चल रही है, जिसका मकसद आम उपभोक्ता को यह भरोसा दिलाना है कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार में लगे लोगों को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि आप मुनाफे के लिए कारोबार कर रहे हैं ना कि किसी की आंखों में धूल झोंकने के लिए।
नागर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल करने में यकीन रखती है। हम अपने नेतृत्व द्वारा दिए गए संस्कारों के आधार पर ही समाज की सेवा में जुटे हुए हैं क्योंकि राजनीति हमारे लिए सेवा का साधन है।
मंत्री राजेश नागर सुबह-सुबह ही विभागीय अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे जिन्हें देखने के बाद वहां मौजूद उपभोक्ताओं के अंदर एक खुशी देखी गई। गौरतलब है कि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर इस प्रकार के औचक निरीक्षण पूरे हरियाणा में करते रहते हैं, जिसकी धमक से प्रदेश से कमतौल या मिलावट करने वालों के हौसले पस्त हो रहे हैं।
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि केंद्र और प्रदेश में जनता ने हमें तीसरी बार लगातार मौका दिया है जिसका स्पष्ट संदेश है कि जनता हमारे काम से खुश है। वहीं हमारे ऊपर भी एक जिम्मेदारी है कि हम उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी का निरंतर निर्वहन करते रहें।

एक सवाल के जवाब में मंत्री राजेश न करने कहा कि बिहार में भी दोबारा एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहां की जनता स्पष्ट रूप से भाजपा नीत गठबंधन को प्रदेश की बागडोर देने जा रही है। अभी तो तमाम एग्जिट पोल भी ऐसा खेल रहे हैं और 14 नवम्बर को इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.