जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चला रहा है 1 से 30 नवंबर तक जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार व श्रीमती रितु यादव चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले में श्रमिक सुरक्षा एवं अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों और विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक करना है मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि श्रमिकों के लिए स्पेशल सेल गठित किया गया है जो श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों व श्रम कानून की जानकारी प्रदान करेगा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले में चलने वाले अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वॉलिंटियर्स गांव- गांव जाकर व लेबर चौक पर व श्रमिक संस्थानों पर श्रमिकों को श्रम कानून कार्य स्थल पर सुरक्षा उपायों की जानकारी देंगे इसके साथ-साथ ही स्वस्थ विभाग के सहयोग से जिले के श्रमिक वर्ग के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं इनमें श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है इसके साथ-साथ ही श्रमिकों के बच्चे जो पढ़ाई से वंचित है उन्हें जागरूक कर स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.