राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित भाजपा नेता ठाकुर शैलेंद्र सिंह
मजदूर प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनने के बाद अब पहुंचे विधायक सतीश फागना से मिलने ।
फरीदाबाद: भाजपा के नवनियुक्त मजदूर प्रकोष्ठ जिला संयोजक ठाकुर शैलेंद्र सिंह लगातार शहर के मंत्रियों और विधायकों से मिलकर उनका इस उपलब्धि पर धन्यवाद कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को वह एनआईटी विधायक सतीश फागना के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। करीब 20 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने विधायक सतीश फागना का बुके द्वारा स्वागत किया। वहीं उनके कार्यशैली और उनके सरल स्वभाव की तारीफ की।
विधायक सतीश फागना ने कहा कि ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला पार्षद और चेयरमैन रह चुके है। वहीं पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में नजर आते रहते है। भारतीय जनता पार्टी आज
ऐसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही विश्व की नंबर वन पार्टी है।
ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि
कार्यकर्ता हर पार्टी की नींव होती है भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। उसका उत्साहवर्जन करती रहती है। उन्हें जब से श्रम विभाग से संबंधित पद दिया है वह लगातार श्रमिक महिलाओं और पुरुषों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे है। उनका मेंस पावर का काम है ऐसे में वह लोगों की रोजगार भी देने का काम कर रहे है। ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे है। भाजपा की सोच एक दम सटीक है सबका साथ सबका विकास
