राम कथा को लेकर एक रामायण पाठशाला व गोष्टी का आयोजन
सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधाकृपा सेवाट्रस्ट द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर 8 में राम कथा को लेकर एक पाठशाला व संयुक्त गोष्टी का आयोजन किया जा रहा है।वृंदावन वासी कथा वाचक
सुमेधानंद महाराज इस पाठशाला में स्कूल के बच्चों को रामचरितमानस की महानता, महत्त्वता व उसके आदर्श मूल्यों के बारे में ज्ञान वर्धक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। आयोजक मंडल के श्याम सुंदर मंगल, प्रतिमा गर्ग, मीनाक्षी बंसल ने कहा है कि आज के इस आधुनिक युग में सभी भारत की प्राचीन संस्कृति,संस्कार धार्मिक
मान्यताओं को भुल गए हैं उन्हीं
की जीवित करने के लिए य़ह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में डीसी मॉडल,होली चाइल्ड 29 स्कूल, सोहम ट्रस्ट प्रयास बेलफेयर ट्रस्ट आदि विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं
