जीवन नगर गौंछी ड्रेन के आसपास एक सप्ताह में अतिक्रमण हटवाएं अधिकारी : धीरेंद्र खडग़टा

निगमायुक्त और महापौर ने किया वार्ड नंबर-2 का दौरा, विकास कार्याे का लिया जायजा

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी एवं निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सोमवार को वार्ड नंबर-2 का दौरा किया और वार्ड में चल रहे सफाई व विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर पार्षद राजेश डागर, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। महापौर एवं आयुक्त ने कम्युनिटी सेंटर, सोहना रोड, जीवन नगर तथा गोंछी ड्रेन क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। वार्ड में पहुंचने पर पार्षद राजेश डागर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर एवं आयुक्त का स्वागत किया और वार्ड से जुड़ी विभिन्न विकास संबंधी मांगें रखीं। पार्षद ने प्रमुख रूप से सेक्टर-55 की मुख्य सडक़ को नए सिरे से बनवाने, अतिक्रमण हटवाने, ड्रेन के साथ सडक़ निर्माण तथा सेक्टर-55 मार्केट के जीर्णोद्धार जैसी मांगें रखीं।

इन मांगों पर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से सभी वार्डों में विजिट करें और सफाई, सडक़, सीवर या अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है, जिसके लिए हर स्तर पर टीमवर्क और जिम्मेदारी से काम करना आवश्यक है।  इस दौरान आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जीवन नगर, सोहना रोड और गोंछी ड्रेन क्षेत्र में हुए सभी अतिक्रमणों को सात दिनों के भीतर हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। महापौर एवं आयुक्त का यह दौरा वार्ड के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर दिशा देने वाला साबित होगा।। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल, एसडीओ सुरेंद्र हुडा, एसडीओ नवीन, मुख्यालय सफाई निरीक्षक बिशन सिंह भी मौजूद रहे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.