अग्रवाल कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन हुआ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन अग्रवाल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता और विंग- 1 के इंचार्ज डॉ सचिन गर्ग के नेतृत्व में किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक कुमार( डीएसपी, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद) उपस्थित रहे।

उनके साथ श्री मुकेश गिरी, (इंस्पेक्टर, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद) एवं उनकी टीम ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ सचिन गर्ग एवं इंस्पेक्टर गिरी ने डीएसपी श्री दीपक कुमार को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ सचिन गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि  भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है हमें इसके उन्मूलन में सहयोग देना चाहिए ताकि देश का सतत विकास हो । इंस्पेक्टर गिरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। दीपक कुमार ने ऐप के माध्यम से सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के बारे मे बताया और विद्यार्थियों ने भी बड़े ही उत्साह और जोश के साथ ऐप पर अपनी सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दर्ज की। मंच संचालन डॉ मधु सिंगला द्वारा किया गया।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.