जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त होने पर पुलकित गर्ग को दी बधाई

फरीदाबाद। आईएएस अधिकारी पुलकित गर्ग को चित्रकूट का जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले  उत्तर प्रदेश कैडर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी पुलकित गर्ग को चित्रकूट का जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, कार्यभार संभालते ही श्री गर्ग ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से लाभार्थियों तक पहुँचाने के निर्देश दिए, यह चित्र तब का है जब श्री गर्ग म्युनिसिपल कारपोरेशन झांसी के कमिश्नर के पद पर नियुक्त थे। श्री गर्ग के पिता प्रदीप गर्ग सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मैनेजर के कार्यरत है। इस अवसर पर मुकेश जोशी, पुनीत वर्मा  की ओर से श्री गर्ग को नवनियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.