सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी को लेकर बैठक सम्पन्न

फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला कार्यालय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक तथा जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी एकता यात्रा की तैयारी और आयोजन की रूपरेखा तय करना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि लौह पुरुष पटेल जी ने देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सशक्त बनाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पैदल यात्रा के माध्यम से युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, स्वच्छता और स्वदेशी अपनाने की भावना को और अधिक प्रबल किया जाएगा। अंत में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेकर सरदार पटेल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएं।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.