स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग जनों को वितरित की व्हीलचेयर

श्रीकृष्ण सिंहल अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य ने दिव्यांग जनों को बांटे उपकरण

फरीदाबाद। स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर, वितरण का कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 21सी में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सिंहल अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा सुश्री माधवी हंस संस्थापक चेयरपर्सन स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट और उनकी टीम जिसमें पंकज हंस मैनेजिंग ट्रस्टी स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट, टेकचंद नंदराजोग(टोनी पहलवान) ट्रस्टी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण सिंहल ने कहा कि स्पेशल अचीवर्स टीम और खासकर माधवी हंस की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है जो आज के समय में खुद दिव्यांग होते हुए निस्वार्थ भाव से दिव्यांगों की सेवा करने में लगी हुई है। मानव सेवा से बढकऱ कोई सेवा नहीं है और आज दिव्यागों को उपकरण बांटकर उन्हें इतनी खुशी मिली जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। पंकज हंस कहा कि दिव्यांगों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। उन्होनें स्पेशल एचीवर्स की फाऊडंर चेयरपर्सन माधवी हंस की प्रंशसा करते हुए कहा कि कामयाब वो लोग होते है जो सबके लिए सोचते है जैसे की माधवी जी जिन्हानें हालातों से कभी हारना नहीं सीखा अपितु दिव्यांगों की भलाई के लिए वो दिन रात एक किए हुए है। सुश्री माधवी हंस ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सहायता और मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से स्पेशल अचीवर्स की स्थापना की गई है, यह दिव्यांग लोगों को उनकी जीवनशैली में सुधार लाने के लिए मार्गदर्शन के लिए एक स्वयं समूह के रूप में काम कर रहा है।

स्पेशल एचीवर्स को बनाने का उद्देश्य जहां दिव्यांग व्यक्तियों की सभी ज़रूरतें आसानी से पूरी हो सकें और उन्हें एक खुशहाल, स्वस्थ और सार्थक जीवन जीने में सक्षम बनाया जा सके और उनके सपनों को हासिल करने में सहायता की जा सके। ट्रस्टी टोनी पहलवान ने पूरे कार्यक्रम की सफलता के लिए आए हुए अतिथियों का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवान की रचना में किसी को ज्यादा मिलता है तो किसी को कम मिलता है,जिनको ज्यादा मिलता है,यह उनका दायित्व बनता है कि वे कमजोर की मदद करें। मनुष्य जीवन में दूसरों के लिए कितने भलाई के काम कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.