एथनिक इंडिया, राई में स्वदेशी कार्यक्रम का आयोजन।

एथनिक इंडिया, राई में “स्वदेशी कार्यक्रम” का आयोजन स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत (विधायक, राई – सोनीपत) के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कृष्णा गहलावत ने उपस्थित लोगों को कंबल वितरित किए और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें देश में निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा देसी उत्पादों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

इस अवसर पर हरियाणा के लोकप्रिय मंत्री श्री अरविंद शर्मा ने भी अपने संबोधन में लोगों को स्वदेशी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देना देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है और यह राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिला मंडल और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.