केएलजे सोसायटी में गोली मारने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। सेक्टर 77 स्थित केएलजे सोसाइटी की बेसमेंट में गोली मारने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने सह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 10 फरीदाबाद निवासी सुरेश ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके सेक्टर 10 स्थित सैलुन पर काम करने वाली कर्मचारी मेघा के पति विनोद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 26/27 अगस्त की रात सेक्टर 77 स्थित केएलजे सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग में उस पर गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। जिस पर थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था । मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने कृष्ण(20) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कृष्ण 26/27 अगस्त की रात को मुख्य आरोपी विनोद के साथ गाडी में केएलजे सोसायटी में गया था और शिकायतकर्ता के उपर कट्टे से फायर किया था, वहीं विनोद ने शिकायतकर्ता पर पिस्टल से फायर किया था। दोनों आरोपी दोस्त है। कृष्ण होर्डिंग लगाने का काम करता है, विनोद को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.