फऱीदाबाद के सभी 877 बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’ : पंकज रामपाल

भाजपा जिला की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष ने दिए संगठन को मजबूत करने के निर्देश

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फऱीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर शनिवार को जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, संगठन और समर्पण की पार्टी है कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मज़बूत और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को जनसंपर्क और जन संवाद के माध्यम से संगठन विस्तार को गति देने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की राष्ट्र-निर्माण सोच को घर-घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। इसी क्रम में इस महीने के अंतिम रविवार – 26 अक्टूबर को प्रात:11 बजे प्रसारित होने वाली ‘मन की बात’ को जिले के सभी 877 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। श्री रामपाल ने आगे कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता आमजन को भी इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। युवाओं की सहभागिता को मजबूत करते हुए 19 से 28 वर्ष के युवाओं के लिए विशेष युवा पदयात्रा एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसका पंजीकरण रूङ्घ क्च॥्रक्र्रञ्ज पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।  यह सभी कार्यक्रम एवं पदयात्रा राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के मूल्यों को युवा पीढ़ी में स्थापित करने का माध्यम बनेंगे।

बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र जन मानस से भरवाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाए व घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हर घर स्वदेशी एवं गर्व से कहो स्वदेशी के स्टिकर लगाए जाएंगे और लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, पंकज सिंगला, सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, मुकेश शर्मा, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, अनुराधा डिगवाल, पुनीता झा, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, शिवम रत्न, मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.