डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

सोहना में अब बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देगा डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद

फरीदाबाद। उत्कृष्टता, समर्पण और मूल्य आधारित शिक्षा के 12 वर्षों के अनुभव और परंपरा के साथ, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद ने धनतेरस के पावन अवसर पर अपनी नई शाखा डीपीएस सोहना की शुभ शुरुआत की। इस अवसर पर रोहित जैनेंद्र जैन, प्रो-वाइस चेयरमैन, डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद एवं डीपीएस सोहना, और उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका जैन द्वारा पूजा और हवन संपन्न किए गए, जिन्होंने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। उनके साथ डॉ. बिंदु शर्मा, प्राचार्या, डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद, सुश्री ऋतु जैन, हेडमिस्ट्रेस, जूनियर विंग, डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद, तथा सुश्री सुप्रिया बक्शी, हेडमिस्ट्रेस, डीपीएस सूरजकुंड, भी उपस्थित रहीं। वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की सुगंध से वातावरण मंगलमय हो उठा। सभी ने विद्यालय परिवार की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रोहित जैनेंद्र जैन ने कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद हमेशा संस्कारवान आधुनिक शिक्षा के लिए जाना जाता है और अब सोहना में भी डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद बच्चों को शिक्षित करेगा। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान किया।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.