कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र से मिले अनिल नेताजी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेताजी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र से उनके गुरुग्राम स्थित निवास पर मुलाकात कर उन्हें दीपावली और उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान अनिल कुमार नेताजी ने प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र को फूलों का बुक्का भेंट किया और मिठाई खिलाकर उनकी ताजपोशी के लिए कांगे्रस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र व अनिल कुमार नेताजी ने प्रदेश की राजनीति और फरीदाबाद में संगठन को मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता है और हर कार्यकर्ता पूरी तत्परता से पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि आने वाले समय में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। अनिल कुमार नेताजी ने प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहा है और पार्टी की नीति और रीति को जन-जन तक पहुुंचाने का काम कर रहा है। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम लाल, युवा नेता गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.