जाट समाज ने मनाया दिवाली मिलन समारोह

फरीदाबाद। जाट समाज फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जाट समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के प्रधान जे.पी.एस. सांगवान ने कहा कि दिवाली जिस तरह से दीयों से जगमगा कर मनाई जाती है, उसी तरह हमें भी आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर दीये जलाकर इस दीये की रोशनी से एक दूसरे को परिपूर्ण करना चाहिए और खुशियां बाटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन कार्यक्रम हमारे सभी सदस्यों के बीच एकता और सौहाद्र्र को बढ़ावा देने का अवसर है। दिवाली का पर्व हम सबको एकजुट करता है। जाट समाज के महासचिव एच.एस. मलिक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली का पर्व सुख शांति और समृद्धि का पर्व है। यह त्यौहार सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

दीपावली का पर्व हमारे समाज को खुशियों, रौशनी, उत्साह और उमंग के साथ जीवनयापन करना सिखाता है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबोला सहित अन्य गेम्स भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर एस.आर. तेवतिया, दिनेश रघुवंशी, सुरेंद्र दहिया, राहुल चौधरी, रामरतन नर्वत, एच.एस. ढिल्लों, जितेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह दहिया, राज मलिक, सुनीता मलिक, रेखा चौधरी, सूरजमल, रमेश चौधरी, टी.एस. दलाल, प्रेम सिंह, कमल चौधरी, अजय नरवत, सतपाल नरवत, महेंद्र श्योराण, दरयाव सिंह श्योराण, एके मलिक सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.