नगर निगम में शामिल 24 गांव के ऊपर खर्च किए जाएंगे लगभग 400 करोड़ : धीरेंद्र खडग़टा

निगम द्वारा 5 एकड़ भूमि में तैयार किए जाएंगे लगभग 17 करोड़ बीज से फूलों के पौधे

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद शहरवासियों को स्वच्छ, हराभरा और सुंदर वातावरण देने के लिए अनेक नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर रहा है। निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खडग़टा ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम 5 एकड़ भूमि पर फूलों की पौध तैयार करेगा, जिसमें लगभग 17 करोड़ बीजों की रोपाई की जाएगी। यहां 55 वैरायटी के फूलों को उगाया जाएगा, जो सभी मौसमों में खिलने वाले फूल होंगे।  पौध तैयार होने के बाद इन्हें फरीदाबाद वासियों को निशुल्क वितरित किया जाएगा।  यह कार्य सिरसा ऐलनाबाद की तर्ज पर सामाजिक कार्यकर्ता रामजीलाल की आपसी एनजीओ की मदद के माध्यम से किया जाएगा।

निगम द्वारा सेक्टर 3 बल्लभगढ़,सूरदास पार्क सेक्टर 8,सेक्टर 14 और तिलपत में यह पौध तैयार की जा रही है। आयुक्त ने बताया कि फरीदाबाद में ‘फूल और फूड फेस्टिवल’ आयोजित करने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे शहर में पर्यटन और सौंदर्य दोनों को बढ़ावा मिलेगा। घर-घर से कूड़ा उठान के लिए उन्होंने जानकारी दी की स्थानीय शहर वासियों से घर-घर कूड़ा उठान के संबंध में उनकी राय अथवा सुझाव लिया जा रहा है और दिवाली के बाद यह टेंडर नगर निगम द्वारा लगा दिया जाएगा जो जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने पर घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा , जिससे शहर वासियों को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि टेंडर लगाने से पूर्व शहर वासियों की निगम द्वारा जारी लिंक पर भेजी गई सलाह को भी ध्यान रखा जाएगा।  सडक़ सुधार कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम जल्द ही दो ‘रोड रिपेयर एम्बुलेंस’ शुरू करेगा, जो शहर की सडक़ों पर गड्ढों की प्रॉपर तरीके से मरम्मत तत्काल करेंगी। इससे लोगों को जल्द ही गड्ढामुक्त सडक़ों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि गांव मोटूका में चारकोल प्लांट की स्थापना और प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण साइट की जगह अन्य स्थान की तलाश की जा रही है।  वहीं, बल्लभगढ़ में नगर निगम कार्यालय भवन का टेंडर भी खुल चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही, लगभग 10 कम्यूनिटी सेंटरों का अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं मिल सकें।  निगम सीमा में शामिल 24 गांवों पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बल्लभगढ़ ऑडिटोरियम को भी निगम कमेटी की सलाह के बाद नगर निगम के अधीन लिया जाएगा, जिससे शहर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक सशक्त मंच मिल सकेगा। निगम आयुक्त खडग़टा ने कहा कि फरीदाबाद को ‘स्मार्ट और ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। विभिन्न नई योजनाओं की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है ताकि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से विकास कार्य पूरे किए जा सकें।  इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी की फरीदाबाद में बनाए जा रहे नाहर सिंह स्टेडियम जिसका निर्माण कार्य काफी लंबी समय से अधूरा पड़ा है अब उसे जल्द ही नगर निगम पूरा करेगा,  जिसके लिए प्रकिया  चली हुई है अब तक इस कार्य को एफएमडी के द्वारा किया जा गया था जो बीच में ही रुका हुआ था।  उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली के पर्व के बाद अतिक्रमण पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। घर-घर से कूड़ा उठान में क्या काया होना चाहिए आप सभी इस लिंक पर अपनी राय अथवा सुझाव दे सकते हैं।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.