राजकीय कन्या विद्यालय जैकबपुरा में तम्बाकू मुक्त भारत रैली आयोजित
आज दिनांक 17/10/2025 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा में प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व की अध्यक्षता में तम्बाकू मुक्त भारत पर एक रैली का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य जन-जन तक तम्बाकू के सेवन से होने वाली हानियों के बारे मे अवगत कराना था। स्वयंसेवकों के द्वारा पोस्टर्स और स्लोगन बनाए गए। कार्यक्रम अधिकारी अर्थशास्त्र प्रवक्ता सीमा रानी की देख-रेख में रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
